विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर बवाल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा उन्हें इलाज की जरूरत
रायपुर में राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहे हैं और उन्हें इलाज की आवश्यकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा उनका इलाज नहीं करा पा रही है तो कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पुरंदर मिश्रा अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बयानबाजी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
#RaipurPolitics #PurandarMishra
#VikasUpadhyay #RahulGandhi
#ChhattisgarhPolitics