हुज़ूर: पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद के दौरान एक महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद के दौरान एक महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 30 मई की शाम आलम नगर में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की गर्दन पर तलवार से वार करने की कोशिश की। महिला ने बचाव में हाथ आगे कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की है।