धनघटा: संठी गांव में पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध पिता और बेटी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, पुलिस को दी तहरीर
धनघटा (संत कबीर नगर)।जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम संठी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के ही कुछ दबंगों ने मिलकर एक वृद्ध और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम संठी की रहने वाली सुभावती पुत्री जड़ासन्त ने धनघटा थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 ब