चुनार: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 128 रोगियों का इलाज किया गया, तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का हुआ उपचार
जमालपुर क्षेत्र के तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 128 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देकर दवा वितरण किया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डा.मनोज कुमार की देखरेख में 31 मरीज,छोटा मीरजापुर में डा.संजीव कुमार गुप्ता के ने 47 और देवराला में 50 मरीज का उपचार किया गया।