टीकमगढ़: रेत माफिया पर बड़ी चोट: नदी में लगे लिफ्टर तोड़े, अवैध खनन पर खनिज विभाग का कसा शिकंजा, विपुल रावत ने दी जानकारी
जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफिया पर कड़ा प्रहार किया है। करी तोरण और बरगी नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई, जहां नदी के अंदर लिफ्टर लगाकर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही थी।कार्रवाई के दौरान नदी में लगे लिफ्टर और अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।