BAGHPAT DESK : बागपत। नगर पालिका परिषद बागपत के वार्ड संख्या-25 स्थित पुराना कस्बा, नई चौपाल के पास रहने वाले लोगों ने नाले पर अवैध अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। वार्डवासियों का कहना है कि नाले पर किए गए अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे बदबूदार पानी गलियों में भर गया है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
शिकायत में बताया गया है कि नाले का गंदा पानी अब घरों तक पहुंच रहा है। लगातार जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद द्वारा लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वार्डवासियों ने बताया कि यह रास्ता पूरे क्षेत्र का मुख्य मार्ग है और आने-जाने के लिए कोई वै�