मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों चलते लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
थाना सिविल लाइन इलाके के सिद्ध हॉस्पिटल के पीछे नया गांव में अज्ञात कारणों कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था। आग लगने की सूचना पर कई गाड़ियां फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची थी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।