बांसवाड़ा: पृथ्वीपुरा गांव में शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, मंझले भाई ने बड़े और छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
पृथ्वीपुरा निवासी मणीलाल के तीन बेटे—सूरज, दिनेश और पोंजा—एक खेत में बैठकर साथ में शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मंझले भाई दिनेश ने आपा खो दिया और उसने अपने बड़े भाई सूरज और छोटे भाई पोंजा के सिर पर छुरे से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंझले भाई दिनेश पुत्र मणीलाल को हिरासत में ले लिया।