पूरनपुर: अधिवक्ता तहसील परिसर में ई-स्टाम्प विक्रेता की लाखों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर अधिवक्ता तहसील परिसर में ई स्टाम्प विक्रेता शान मोहम्मद के साथ लाखों की चोरी हुई। चोर ने स्टाम्प विक्री के 2,75,000 रुपए, 84 रंगीन स्टाम्प सीट, लगभग 5,000 रुपए के स्टाम्प टिकट और अन्य जरूरी कागज चोरी कर लिए।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।