पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन महिला का शव लेकर घर चले गए और घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।