कैराना: कैराना में चर्चित गोमांस प्रकरण में पुलिस ने दूल्हे के पिता समेत तीन आरोपियों को मथुरा से किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 24, 2026 शामली जिले के कैराना में गोमांस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने प्रकरण में फुरकान निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना, अशफाक व जुल्फिकार निवासीगण झिंझाना को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी मथुरा से सुनिश्चित की गई है।