अरेराज: अरेराज के एसडीएम ने UMS झाखरा एवं पशुपतिनाथ विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अरेराज एसडीएम अंजली शर्मा द्वारा अरेराज प्रखंड अंतर्गत UHS झाखरा एवं पशुपतिनाथ विधालय का औचक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान शिक्षकों के विद्यालय के गतिविधियों एवं पठन पाठन की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों से आर्ट्स, साइंस एवं अन्य विषयों में उनकी अभिरुचि के साथ साथ कला एवं संगीत इत्यादि विधा में उनकी जिज्ञासा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।