पन्ना: पन्ना के देवेंद्रनगर पोस्टमास्टर पर लाखों रुपये गबन का आरोप, बिना हस्ताक्षर के निकाले गए सैलरी के पैसे
Panna, Panna | Oct 20, 2024 पन्ना के देवेंद्रनगर पोस्ट ऑफिस में पदस्थ रहे पूर्व पोस्टमास्टर ध्रुव कुमार पांडे पर लाखों रुपये की गबन का आरोप लगा है। यह मामला 2015 से साफ-सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त झल्लू प्रसाद सेन ने उठाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 से 2024 के बीच, बिना उनके हस्ताक्षर के, उनके खाते से मानदेय की राशि निकाली गई।