कहलगांव: नशे का खौफनाक असर: ब्राउन शुगर की लत ने युवाओं को बनाया चोर, कहलगांव में लहसुन भी गायब
नशे का खौफनाक असर ब्राउन शुगर की लत ने युवाओं को बनाया चोर कहलगांव में लहसुन तक हो रहा गायब भागलपुर जिला के कहलगांव थाना क्षेत्र में नशे की बढ़ती लत अब सामाजिक चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है। खासकर ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की गिरफ्त में आकर युवा अपराध की राह पकड़ रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि छोटी-छोटी चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रह