मनोहरथाना: समरोल में गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने मृत गोंवश का विधि विधान से समाधि देकर अंतिम संस्कार किया
क्षेत्र के समरोल गांव में घायल गोवंश की मृत्यु के बाद गोपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मतृ गोंवंश को विधि विधान से भू समाधि दी। अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक गौ वंश घायल हो गया था । जिसका गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा इलाज कराया जा रहा था । इलाज के दौरान गोवंश की मृत्यु हो गई।