कोंडागांव: अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
आज मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देश तथा सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। शिविर में अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्रों...