हाथरस: हाथरस के 1 मोहल्ला निवासी महिला और बेटे को पति ने जान से मारने का किया प्रयास, गर्भनष्ट और ₹5 लाख दहेज की मांग का आरोप
जनपद हाथरस के एक मोहल्ला निवासी महिला व बेटे को पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता व बेटे को पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर जान मारने के प्रयास का भी आरोप है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।