पीलीभीत: नोएडा में लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले ने तहसील पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
पीलीभीत पूरनपुर। नोएडा में आन्दोलनरत मजदूरों पर लाठीचार्ज और गोली चलाने की घटना के विरोध में भाकपा माले ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को शनिवार दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी पूरनपुर के माध्यम से भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों की जायज मांगों को मानने के बजाय प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स कार्रवाई की जा रही है।