नानपारा: रिसिया पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं और दिए निर्देश
रिसिया पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जन-जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए थाना रिसिया (बहराइच) की सीपीयू टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित किया, उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना निस्तारण के निर्देश दिए