जशपुर: बड़ी कार्रवाई: अनुशासनहीनता पर SSP का सख्त रुख, तीन आरक्षक बर्खास्त, दो को मिली कड़ी सजा: डॉ. लाल उमेद सिंह, एसपी जशपुर
जशपुर जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले पांच आरक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच के बाद तीन आरक्षकों को सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया, जबकि दो अन्य को कठोर विभागीय दंड दिया गया है।