दमोह: नगर पालिका प्रशासन ने नेहरू पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग्स को JCB की मदद से किया धराशाई
Damoh, Damoh | Feb 23, 2024 दमोह नगर पालिका प्रशासन के द्वारा आज शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की गई। मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़, इंजीनियर मेघ तिवारी नगर पालिका अमले के साथ नेहरू पार्क बस स्टेंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क किनारे लगा रखे अवैध होर्डिंग के लिए JCB की मदद से धराशाई कर दिया।