दमोह: इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल के विदाई समारोह में लोगों ने ससम्मान गाजे-बाजे के साथ दी विदाई
Damoh, Damoh | Feb 22, 2024 दमोह।जिले के इमलिया प्रभारी आनंद अहिरवाल का जेरठ चौकी स्थानान्तरण हो जाने पर आज इमलिया क्षेत्र के 45 से अधिक गांव के लोगो द्वारा इमलिया थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम व्यापारी, कर्मचारी, आम नागरिक, क्षेत्रवासी एवं चौकी स्टाफ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए गाजे बाजे के साथ इमालिया ग्राम का स्थानीय लोगो के साथ भ्रमण किया।