दमोह: मनका में सास-बहू के बीच हुए झगड़े के बाद बेटे और बहू ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Feb 23, 2024 दमोह जिले के मनका में सास बहू के बीच हुए घरेलू झगड़े के बाद बेटे व बहु के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए जाने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों ने बताया की घर में सास बहू के बीच हुए विवाद के बाद बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया वहीं पति को देख पत्नी ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।