सिवनी मालवा: स्कूल संचालक पर अधिवक्ता को धमकी देने का आरोप, सिवनी मालवा अधिवक्ता संघ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सिवनी मालवा में अधिवक्ता संघ ने थाने पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा है। आवेदन में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर ने स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रवीण अवस्थी ने सब रजिस्ट्रार परसराम अहिरवार को भी