बारुन: नरारीकला खुर्द पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज़ को किया गिरफ्तार
बिहार में जारी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।