डीग: डीग में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, अवैध बिक्री पर रोक की मांग
Deeg, Bharatpur | May 12, 2026 शहर के कामा गेट क्षेत्र में स्थित शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और वहां विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा।