मुज़फ्फरनगर: ऑपरेशन से प्रसव तक सुविधा शुल्क के आरोप, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ BKU तोमर ने CMO कार्यालय पर किया धरना
मुजफ्फरनगर में भाकियू तोमर ने जिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सुविधा शुल्क वसूली, दलालों के दबदबे और फर्जी मेडिकल रिपोर्ट की जांच की मांग की। चेतावनी दी गई कि पांच दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।