बहराइच: बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में रियाज उर्फ भैय्या, आफताब, अमन और दानिश शामिल हैं। ये सभी बहराइच के सत्तीकुआँ और कानूनगोपुरा दक्षिणी के निवासी हैं। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।