नानपारा: रुपईडीहा में परिवहन विभाग का प्रवर्तन अभियान, स्टैंड और ट्रैवल एजेंसियों की हुई जांच
रुपईडीहा, बहराइच। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से रुपईडीहा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ सुशील कुमार तथा यात्रीकर अधिकारी रहे