बेगूसराय: DRDA सभागार में सामाजिक सुरक्षा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित योजना नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डीआरडीए सभागार में मास्टर स्वयंसेवकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा राजकुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया.