बेगूसराय: DDC ने GD कॉलेज अम्बेडकर कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे जीडी कॉलेज अवस्थित अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान छात्रावास की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में कई दिशा-निर्देश दिए. डीडीसी ने कहा कि छात्रावास में रहकर बहुत कम खर्च पर यहां बच्चे पढ़ते हैं.