सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, 25 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने का निर्देश
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं एसएसपी प्रमोद कुमार ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संभावित मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए हेलीपैड निर्माण स्थल, उद्घाटन मंच, जर्मन हैंगर तथा विभिन्न व्