पाकरटांड: पाकरटांड़ से 3 टन आम्रपाली आम उत्तर प्रदेश रवाना
सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ प्रखंड से मंगलवार दोपहर 12 बजे दूसरी खेप में करीब 3 टन आम्रपाली आम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। पांच किसानों द्वारा उत्पादित आम को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई। किसानों को 24.50 रुपये प्रति किलो की दर से मूल्य मिल रहा है। जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के सहयोग से आम की पैकेजिंग व परिवहन कराया गया।