मंझनपुर: मलाक सद्दी गांव के पास तेज रफ्तार बेकाबू वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, साथी को प्रयागराज रेफर किया गया
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ रहे साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के जलापुर टेंगाई गांव का दिलीप कुमार गौतम अपने साथी के साथ गया था तभी यह हादसा हुआ है।