झज्जर: दादरी तोए में मैट सिटी फैक्ट्री के चौकीदार की हुई हत्या, सिर में तेजधार हथियार से किया गया वार
झज्जर के गांव दादरी तोए के पास स्थित मैट सिटी के एक प्लॉट में लगी फैक्ट्री के चौकीदार की बीती देर शाम अज्ञात लोगोंं ने हत्या कर दी। परिजनों की माने तो कुछ लोग फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे थे और उसी दौरान ही उन लोगों ने धनीराम की सिर में तेजधार हथियार मारकर हत्या कर दी। झज्जर के एसीपी धर्मबीर ने भी धनीराम की हत्या की पुष्टि की है।