झज्जर: लघु सचिवालय में किसानों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा तथा राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के सांझा मंच के आह्वान पर आज मंच से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने बीजेपी सरकार की किसान मजदूर विरोधी तथा पूंजीपति हितैषी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला तथा अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।