असरगंज: पति के दीर्घायु जीवन को लेकर महिलाओं ने असरगंज में की वट सावित्री की पूजा
असरगंज प्रखंड में पति की लंबी आयु को लेकर मनाया जाने वाला वट सावित्री पूजा सौहार्द पूर्व वातावरण में मनाया गया । गुरुवार को पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं नये नये कपड़े पहनकर सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के पास आकर विभिन्न प्रकार के पकवान एवं फल फूल के साथ पूजा अर्चना की ।