DM नवीन की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद' के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का प्रारुप प्रकाशन से संबंधित राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के साथ मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे बैठक आयोजित की गई। इस दौरान DM द्वारा कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 'की प्रकाशित प्रारुप निर्वाचक नामावली की प्रति उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई।