खानपुर: सारोला कलां थाना क्षेत्र के तारज गाँव के स्टेट हाईवे पर कंबाइन मशीन के अचानक ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला
तारज गाँव के स्टेट हाईवे पर आज सोमवार को दोपहर 12:30 के लगभग कंबाइन मशीन के अचानक से ब्रेक फेल हो गए परंतु बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारण सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।सारोला कलां कस्बे से तारज खेत में गेहूं की फसल काटने जाते समय यह हादसा हुआ ,जिसके कारण भारी मात्रा में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सारोला कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।