विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को पुरैनी प्रखंड में आयोजित जनता दरबार के दौरान जहां थाना से दारोगा जवाहर प्रसाद की उपस्थिति में अंचलाधिकारी विद्यानंद झा ने अंचल क्षेत्र से आए हुए आठ जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्य, कागजात और दोनों पक्षों की रजामंदी के आधार पर सभी मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया।