बोध गया: 19 जुलाई से पटना में 10 दिवसीय भूख हड़ताल,महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन में विभिन्न राज्यों के बौद्ध भिक्षु होंगे शामिल
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के 505 दिन पूरे होने पर आंदोलनकारियों ने 19 जुलाई से पटना में मुख्यमंत्री आवास के समीप 10 दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की है। आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आंदोलन के महासचिव आकाश लामा ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे बताया कि यह अभियान किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि बौद्ध समाज के धार्मिक अधिकारो का।