बेलदौर: गोली मारकर घायल करने के मामले में बेलदौर थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
बेलदौर थाना पुलिस ने गोली मार कर घायल कर देने के मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार को डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित दिनेश पासवान के पत्नी पूनम देवी के लिखित शिकायत पर गांव के ही पप्पू पासवान के पुत्र सचिन कुमार सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्