गुमला: 39 वर्षों की सेवा के बाद लक्ष्मण साह सेवानिवृत्त, पुलिस क्लब में मिली भावभीनी विदाई
Gumla, Gumla | Apr 3, 2026 जिला पुलिस बल में लंबे समय तक सेवा देने वाले लक्ष्मण साह को शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस क्लब में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू करने वाले लक्ष्मण साह ने करीब 39 वर्षों तक विभिन्न जिलों में कर्तव्य निभाते हुए ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की।वर्ष 2024 में गुमला में योगदान दी थी।