घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
सारणी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4.783 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।