सीलमपुर: सीलमपुर :- जाफराबाद में हुए नजीर हत्याकांड में शामिल चार नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रविवार देर शाम को हुए नाजिर मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि आरोपी लड़कों ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही नाजिर का मर्डर किया. मर्डर के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि नाजिर ने एक आरोपी को धमकी दी थी.