ईसागढ़: कुम्हरिया गांव में दबंग ने क्रेसर के पास पिता-पुत्र से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार कुम्हरिया निवासी मनीष यादव उम्र 40 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे भगवानपुर निवासी सतपाल सिंह ने जमीनी विवाद के चलते उसके व उसके पिता सीताराम यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।