कटनी नगर: माधव नगर: मनीष गेई की अजय फूड फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 10-15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
माधव नगर थाना अंतर्गत कटाए घाट इंडस्ट्रियल एरिया में आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे मनीष गेई की अजय फूड अरहर दाल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा। सूचना पर दमकल दल के 10 से 15 वहां अभी तक मौके पर पहुंच चुके हैं और आग बुझाने का प्रयास निरंतर जारी है।