धौलपुर: हवाई पट्टी पर पैरामोटर की लैंडिंग, आगरा से बबीना तक सेना का हुआ अभ्यास
डांग बसई थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार सुबह पैरामोटर फ्लाइंग अभ्यास किया गया। इस दौरान सेना के जवानों की पैरामोटर को हवाई पट्टी पर लैंडिग और टेक ऑफ करना था। लैंडिंग होने के बाद उसे बबीना के लिए फिर से उड़ान भरनी थी। लेकिन हवा तेज होने की वजह से पैरामोटर टेक ऑफ नहीं हो सकी। टेक ऑफ नहीं होने पर सेना के जवान उसे लेकर झांसी की ओर चले गए।