धौलपुर: जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
राष्ट्र के लिए कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में सोमवार पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। और रक्तदान कार्यक्रम किया।