धौलपुर: निहालगंज थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, बाइक में पेट्रोल डलवा कर जा रहा था घर
धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर वापस घर की ओर लौट रहा था। अचानक ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि ओंडेला रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पास रहने वाला युवक गोविंद (32) पुत्र नत्थीलाल अपनी बाइक